Monday, February 22, 2021

Banediyaji jain mandir indore

 अतिशय क्षेत्र बनेड़ियाजी मध्यप्रदेश


जी हा दोस्तो क्या आप ने सुना है बनेडिया दिगम्बर जैन मंदिर के बारे में तो सही सुना है कहा जाता है की यह उड़ता हुआ आया था. पूरे भारत में शायद ही ऐसा मंदिर होगा जो उड़ कर आया होगा यह एक मात्र मंदिर है बनेडिया जी का जिसकी कोई नीब नही है. इससे यह प्रमाणित होता है की मंदिर सही में उड़ केर आया था.
यह मंदिर  इंदौर से मात्र 40 km और  देपालपुर से 4 km पर है बनेडिया दिगम्बर जैन मंदिर ।

श्री बनडियाजी अथियाक्षेत्र लगभग आठ सौ वर्ष पुराना है। यह एक विशाल तालाब के किनारे पर स्थित है। तालाब का एक सिरा देपालपुर को छूता है। यह माना जाता है कि अतीत में देपालपुर से बनाडिया तक फैला एक बड़ा शहर रहा होगा। मूलनायक प्रतिमा भगवान अजितनाथ की अति प्राचीन, अतिशय युक्त व मनोमुग्धकारी है। मंदिर में सैकड़ों प्राचीन प्रतिमाएँ विराजमानहैं। किंवदन्ती है कि इस जैन मन्दिर को महात्माओं द्वारा आकाश मार्ग से पृथ्वी पर उतारा गया है।

इस मंदिर के बारे में लोकप्रिय बात यह है कि इस मंदिर की कोई नींव नहीं है और अभी भी यह सैकड़ों वर्षों से यहां खड़ा है और कई प्राकृतिक आपदाओं को झेल चुका है। यह एकमात्र आतिशाक्षेत्र है, जहां मंदिर भारत में नींव के बिना है। भगवान अजितनाथ की मूर्ति से संबंधित चमत्कारों के बारे में कई लोकप्रिय कहानियां हैं। केवल जैन ही नहीं, बल्कि विभिन्न धर्मों के हजारों लोग अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना करने आते हैं। वार्षिक मेले के अवसर पर हजारों की संख्या में पुरुष और महिलाएँ यहाँ इकट्ठा होते हैं और बड़ी धार्मिक श्रद्धा और भक्ति दिखाते हैं। 

Map

 

विशेष जानकारी :
देपालपुर-बनेड़िया जंक्शन पर श्री दि. जैन सोशल ग्रुप, इन्दौर नगर व ट्रस्ट के सहयोग से विशाल अजितनाथ द्वार यात्रियों की जानकारी हेतु निर्मित किया गया है।
समीपवर्तीतीर्थक्षेत्र गोम्मटगिरि - 30 कि.मी.,
सिद्धवरकूट - 125 कि.मी.
मक्सीजी - 95 कि.मी.,
सूमठा -8 कि.मी.

आवागमन के साधन
रेल्वे स्टेशन - गौतमपुरा रोड़ - 21 कि.मी., इन्दौर - 45 कि.मी.
बस स्टेण्ड - देपालपुर से बनेड़ियाजी - 4 कि.मी.
पहुँचने का सरलतम मार्ग - इन्दौर से बनेड़िया सड़क मार्ग, उज्जैन, धार, गौतमपुरा से सड़क मार्ग, बस, टेम्पो, जीप सुविधा उपलब्ध
निकटतम प्रमुख नगर - इन्दौर - 45 कि.मी., देपालपुर - 4 कि.मी. 

क्षेत्र पर उपलब्ध सुविधाएँ
आवास - कमरे (अटैच बाथरूम) - 10, कमरे
(बिना बाथरूम) - 20 (
6 सुसज्जित डीलक्स कमरे)
हाल - 1 (यात्री क्षमता - 100+25),
गेस्ट हाऊस - X यात्री ठहराने की कुल क्षमता - 300.
भोजनशाला - नियमित, सशुल्क
अन्य - संतसदन
औषधालय -   है |
पुस्तकालय - पुस्तके - 200
विद्यालय - नहीं
एस.टी.डी./ पी.सी.ओ. - है। 

अतिशय क्षेत्र बनेड़ियाजी मध्यप्रदेश
नाम एवं पता - श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र, बनेड़ियाजी ग्राम - बनेड़िया,
तहसील - देपालपुर, जिला - इन्दौर (मध्यप्रदेश) पिन - 453115
टेलीफोन - 098937-13839 

यह भी पढ़ें-

1. Gomatgiri        
2. Maksi              
3. Pushpgiri
4. Sidwarkut
5. Atishay
6. Kaunch

No comments:

Post a Comment

Jinshaasanashtak

    "जिनशासनाष्टक" रत्नात्रयमय जिनशासन ही महावीर का शासन है। क्या चिंता अध्रुव की तुझको, ध्रुव तेरा सिंहासन है ।।टेक॥ द्रव्यदृष्टि...