Monday, February 15, 2021

Gomatgiri jain Temple Indore - गोमटगिरि

 अतिशय क्षेत्र गोम्मटगिरि - इन्दौर मध्यप्रदेश

 


गोमटगिरि: 1981 में, म.प्र। जैन समाज के आग्रह पर गोमटगिरि की पहाड़ी को सरकार ने जैन समाज को दान दिया था. 

गोमटगिरि अतिशय तीर्थ को बनाने की प्रेरणा राष्ट्रसंत विद्यानंदजी महाराज ने दी थी। यह बात 1979 की है, जब मुनिराज देपालपुर रोड से श्रवणबेलगोला की और मंगल विहार कर रहे थे. तभी उन्हें देपालपुर रोड स्थित इस पहाड़ी पर भगवान बाहुबली भगवन की छवि दिखाई दी थी। 1981 में समाज के वरिष्ठ लोग जैसे दिवंगत दुलीचंद सेठी, शांतिलाल पाटनी व बाबूलाल पाटोदी जी ने आचार्यश्री के निर्देश अनुसार इस भव्य मंदिर बनाने का बीड़ा उठाया। उस समय समाजजन ने 2 लाख रु. एकत्रित किए थे मंदिर लो निर्माण कर ने के लिए. 

इंदौर शहर के मुख्य आकर्षण में गोम्मटगिरि दिगंबर जैन मंदिर एक प्रमुख स्थान है। इस मंदिर की खास बात यह है की २४ भगवन के मध्य में गोमतेश्वर की 21 फीट की प्रतिमा विरजामन है . जो श्रावणबेगोला की बाहुबली प्रतिमा की प्रतिकृति थी। यहां पर 24 संगमरमर के मंदिर उनके शिकारों के साथ बनाए गए हैं। 

जैन धर्म के अनेक जैन धर्मावलंबी इस तीर्थ के दर्शन के लिए आते हैं और जैन दर्शन को समझते हैं । पूरे तीर्थ क्षेत्र की रचना संपूर्ण जैन धर्म की कहानी बताता हैं ।

रविवार के दिन यहां पर जैनो का मेला सा लग जाता है यह लोग दर्शन के साथ साथ  भोजन का लुफ्त उठाते है यहां हर रविवार प्रसिद्ध दाल-बाटी बनाई जाती है भोजनालय में.  

क्षेत्र का महत्व

क्षेत्र पर मन्दिरों की संख्या : 24 मंदिर, 21 फीट, बाहुबली प्रतिमा,
आदिनाथ मंदिर-3, महावीर मंदिर-1,
रत्नत्रय मंदिर, तलहटी पर आदिनाथ मंदिर - 1
आदि (कुल - 32 मन्दिर)
क्षेत्र पर पहाड़ : है (पहाड़ पर 110 सीढ़ियाँ है), वाहन जाते हैं ।

गोमटगिरी के पास अन्य तीर्थ क्षेत्र

बनेडिया जी जैन मंंदिर - 30 km
मक्सी पारसनाथ- 80 km
काँच मंदिर इंदौर  - 10 km
तीर्थ नवग्रह जिनालय - 3 km 

आवागमन के साधन गोमटगिरी तीर्थ क्षेत्र

रेलवे स्टेशन - इंदौर {. 15 km}
बसस्टैंड -   गंगवाल बस स्टैंड , इंदौर - 10 km
सरवटे बस स्टैंड इंदौर - 14 km

अतिशय क्षेत्र गोम्मटगिरि - इन्दौर मध्यप्रदेश 

नाम एवं पता -
भगवान बाहुबली दिगम्बर जैन अतिशय तीर्थ क्षेत्र,
गोम्मटगिरि हातोद रोड़, तहसील - हातोद,
जिला - इन्दौर (मध्यप्रदेश) पिन - 453111
सम्पर्क: +91-731-2499566

क्षेत्र पर उपलब्ध सुविधाएं

आवास - कमरे (अटैच्ड बाथरूम) - 45,
(क्षेत्र पर धर्मशालाएँ हैं) बेसमेंट -3 में गेस्ट हाउस - 1
 पहाड़ी पर एसी रूम -8
हॉल - 5 (यात्री क्षमता - 350),
गेस्ट हाउस - 3 यात्रियों को समायोजित करने की कुल क्षमता - 1000. तलहटी पर

यह भी पढ़ें-
 Pushpgiri Jain Temple

 


No comments:

Post a Comment

Jinshaasanashtak

    "जिनशासनाष्टक" रत्नात्रयमय जिनशासन ही महावीर का शासन है। क्या चिंता अध्रुव की तुझको, ध्रुव तेरा सिंहासन है ।।टेक॥ द्रव्यदृष्टि...