सिद्धवर कूट दिगम्बर जैन सिद्ध क्षेत्र Sidhwarkut Digamber Jain, Siddha Khetra
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में सिद्धवरकुट जैन धर्मावलंबियों का एक प्रसिद्ध तीर्थस्थल है। यह तीर्थस्थल ओंकारेश्वर से एक किमी दूर पर है। यहा दो नदियों का संगम है नर्मदा और कावेरी नदी का जिस के तट से लगा हुआ अति प्राचीन दिगम्बर जैन सिद्व क्षेत्र सिद्ववरकूट स्थित है ।
सिद्धवरकुट में कुछ पुराने और पुनर्निर्मित और कुछ नए जैन मंदिरों है। पुराने मंदिर में पाए गए कुछ चित्र 1488 A.D. की तारीख के हैं। शांतिनाथजी जैन तीर्थंकर की अधिकांश छवियाँ हिरण के प्रतीक के साथ हैं।
यह मंदिर आकार में विशाल है। इस मंदिर में चार और मंदिर हैं, जहाँ भगवान चंद्रप्रभु, भगवान अजितनाथ, भगवान पार्श्वनाथ और भगवान सम्भवनाथ की मूर्तियाँ स्थापित हैं।जैनमतानुसार क्षेत्र से दो चक्रवर्ती, 10 कामदेव व साढे तीन करोड मुनि मोक्ष को गये थे ।
Map
संवत 1535 में इंदौर में रहने वाले भट्टारक महेन्द्रकीर्ति का प्राचीन क्षेत्र होने का सपना था। स्वप्न के अनुसार, भट्टारक महेन्द्रकीर्ति ने जंगलों में इस क्षेत्र की खोज शुरू की और उन्होंने लगभग 10 वर्षों तक उसकी खोज की, 1545 में, भट्टारक महेन्द्रकीर्ति को नर्मदा नदी के तट पर एक जीर्ण-शीर्ण अवस्था में यह मंदिर मिला, यह विशाल मंदिर में भगवान आदिनाथ और भगवान चंद्रप्रभु की मूर्ति भी देखी गई। मंदिर को 1951 में पुनर्निर्मित किया गया था और सभी मूर्तियों का पंचकल्याण किया करके उन्हें प्रतिष्ठित किया गया था। क्षेत्र पर मूल प्रतिमा भगवान सम्भवनाथजी की है।
वर्तमान में क्षेत्र पर भगवान आदिनाथ, भगवान नेमीनाथ, भगवान पाष्र्वनाथ, भगवान शांतिनाथ, भगवान महावीर , भगवान बाहुबली आदि सहित कुल 13 मन्दिर है । क्षेत्र पर मानसतम्भ व चरण छत्री भी है ।
यहाँ फाल्गुन सुदी 15 व एकम चैत्र वदी 1 को एवं होली पर मेला लगता है। तीन दिवसीय भव्य आयोजन बाहुबली स्वामी का महामस्तकाभिषेक।
यह सिद्ध क्षेत्र कावेरी नदी के एक किनारे पर स्थित है और दूसरी तरफ ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग नर्मदा के तट पर स्थित है। क्षेत्र से ओमकेश्वर जाने के लिए एक झूलापुल और नौका का भी उपयोग किया जाता है।
क्षेत्र पर आवास व भोजनालय की व्यवस्था है ।
Video
दर्शनीय स्थल
ओंकारेश्वर जल विद्युत परियोजना (बांध) नर्मदा नदी का सुहावना दृश्य-1 कि.मी. एवं पर्यटन स्थल-2 कि.मी.
समीपवर्ती तीर्थक्षेत्र
ऊन (पावागिरि) - 110 कि.मी., बावनगजा - 200 कि.मी., गोम्मटगिरि (इन्दौर)- 80 कि.मी., मक्सी - 150 कि.मी., बनेड़ियाजी - 125 कि.मी.
आवागमन के साधन
रेल्वे स्टेशन - ओंकारेश्वर रोड़ (मोरटक्का) - 12 कि.मी.
बस स्टेण्ड - ओंकारेश्वर - 2 कि.मी., बड़वाह - 18 कि.मी.
पहुँचने का सरलतम मार्ग - बड़वाह से जीप, कार, बस द्वारा सड़क मार्ग
निकटतम प्रमुख नगर - बड़वाह - 18 कि.मी., सनावद - 18 कि.मी.
क्षेत्र पर उपलब्ध सुविधाएँ
आवास - कमरे (अटैच बाथरूम) - 20,
कमरे (बिना बाथरूम) - 10
हाल - 4, (यात्री क्षमता - 200)
गेस्ट हाऊस - 2
ए.सी. कमरे - 10,
डीलक्स कमरे - 8
यात्री ठहराने की कुल क्षमता - 500.
भोजनशाला - सशुल्क, अनुरोध पर
औषधालय - है।
पुस्तकालय - नहीं
विद्यालय - है।
एस.टी.डी./ पी.सी.ओ.- है।
नाम एवं पता
श्री दिगम्बर जैन सिद्धक्षेत्र, सिद्धवरकूट पोस्ट - मान्धाता,
ओंकारेश्वर, जिला-खंडवा (मध्यप्रदेश)
टेलीफोन - 07280 - 271829, 280046, 09425450776
यह भी पढ़ें-
1. Gomatgiri
2. Maksi
3. Pushpgiri

No comments:
Post a Comment