Kauch Mandir- Digamber Jain Temple Indore
इंदौर मध्य प्रदेश का एक बड़ा व्यापारिक केंद्र है और दिगंबर जैनियों का मुख्य केंद्र भी है। शहर में कई जैन संस्थान और मंदिर हैं।
कांच मंदिर, प्रसिद्ध जैन मंदिर में से एक मंदिर है. इसे सेठ हुकुमचंद मंदिर के नाम से भी जाना जाता है | यह मंदिर सर सेठ हुकुमचंद द्वारा बनवाया गया था | श्री विक्रम सवंत १९७८ मिति आषाढ़ सुदी ७ सोमवार सन १९२१ में इसमें मूर्ति स्थापना कि गयी | ये मंदिर न केवल आध्यात्मिकता का प्रतीक हैं, बल्कि उनकी वास्तुकला, बनावट और सुंदरता के लिए भी जाने जाता हैं।
यह मंदिर सफेद पत्थर से बना हुआ है। इस मंदिर का निर्माण हवेली के रूप में किया गया था. इसे कांच का मंदिर इस लिए कहा जाता है क्योकि मंदिर का अंदरूनी हिस्सा पूरी तरह कांच के दर्पण और टुकड़े की नकाशी से निर्मित किया है। मंदिर के अंदर हर जगह जैसे दीवारें, छत, फर्श, खंभे और दरवाज़े पूरी तरह से कांच से जड़े हैं।
Map
इस मंदिर में एक विशेष ग्लास कक्ष है. इस मंदिर में तीन मूर्तियाँ स्थापित हैं, मध्य में श्री शांतिनाथ भगवान व उनके दाहिने हाथ कि और श्री चंद्रप्रभा भगवान एवं बायीं और आदिनाथ भगवान विराजे है. जो इन मूर्तियों की छवियों को अनिश्चित संख्या में गुणा करती हैं। इस मंदिर में जो कांच के दर्पण और रंग बिरंगे टुकड़े की नकाशी है, और उससे बने सुंदर चित्रों को देखने के लिए पर्यटक दूर दूर से यहां आते हैं। इसके दरवाजे लकड़ी के बने हुए है और उस पर चाँदी कि परत लगाई गयी है | इनकी दीवारों पर की गयी कांच की नक्काशी में जैन धर्म कि कहानिया और तीर्थ स्थल के दृश्य बनाये गये है. जो मंदिर के अंदरूनी हिस्से को शानदार बनता है.
यह मंदिर सिटी के मध्य में होने की वजह से यहा सभी जैन त्योहार बहुत धूम धाम से बनाया जाता है. जब त्योहार होते है तो यह पर विधान होता है, सुगंध दशमी के दिन, विशेष मंडलों का निर्माण बहुरंगी चावल-पाउडर का उपयोग करके किया जाता है, रंग रंग कार्यक्रम होते है. त्योहारों पर जैन धर्म का महत्व भी समझाय जाता है युवा पीढ़ी को.
मंदिर सुबह १० बजे से शाम ५ बजे तक यह मंदिर आम जनता के लिए खुला रहता है |
आवागमन के साधन
रेल्वे स्टेशन - इन्दौर - 3 km.
बस स्टेण्ड - इन्दौर - 3.3 km.
एयरपोर्ट - इन्दौर - 8.6 km
समीपवर्ती तीर्थक्षेत्र
मानतुंगगिरि-13 कि.मी.,
बनेड़िया-75 कि.मी.,
बावनगजा (चूलगिरि)-122 कि.मी.
कागदीपुरा-38 कि.मी.,
आहू - 65 कि.मी
गोमटगिरि - 12 कि.मी
पुष्पगिरी - 65 कि.मी
मक्सी - 72 कि.मी
तीर्थ स्थान का विवरण
कांच मंदिर,
इटवरिया बाजार,
हुकुमचंद मार्ग,
इंदौर, मध्य प्रदेश
452002
यह भी पढ़ें-
1. Gomatgiri
2. Maksi
3. Pushpgiri
4. Sidwarkut
5. Atishay


No comments:
Post a Comment