श्री दिगम्बर जैन मानतुंगगिरि तीर्थक्षेत्र, आमखेड़ा, धार (मध्यप्रदेश)
भारत भूमि पर एक ऐसा अतिशय तीर्थ क्षेत्र है जो कि जैन दर्शन के भक्तामर स्त्रोत की रचना स्थली के स्मृति रूप मानतुंगगिरी के नाम से जाना जाता है. मानतुंगगिरी यथानाम एक ऊंची पहाड़ी पर ऐसे शांत परिवेश में निर्मित है जहां पहुंचकर भगवान आदिनाथ की विशालतम खड्गासन प्रतिमा एवं मानतुंगचार्य की मनोहारी प्रतिमा के दर्शन मात्र से हृदय को सहज ही अवर्णनीय आनंद की अनुभूति होती है.
इस जगह की एक बहुत ही प्रचलित कथा है. कहा जाता है उस समय मालवा की भूमि पर धार नगरी में राजा भोज का राज्य था. राजा ने किसी आवेश में आकर आचार्य मानतुंग स्वामी को ४८ कोठरियों में (बन्दीगृह में) बन्द कर दिया था. तब आचार्य ने भगवान आदिनाथ की अटूट भक्ति की और ४८ काव्यों की रचना की जिसके फलसरूप उस बन्दीगृह के ४८ ताले स्वयमेव टूट गए, भक्ति का ऐसा अदभुत चमत्कार देखकर राजा भोज को भी मुनिराज के समक्ष नतमस्तक होना पड़ा। यह स्तोत्र आज भक्तामर स्तोत्र के नाम प्रसिद्ध हुआ है।
धार (मध्य प्रदेश) से मात्र 3 KM दूर इंदौर एवं अहमदाबाद पर एक पावन स्थल जोकि अतिशय तीर्थ क्षेत्र मानतुंगगिरी के नाम से विश्व प्रसिद्ध है. भक्तामर काव्यों की रचना स्थली के स्मृति रूप एकमात्र अतिशय तीर्थ क्षेत्र जो की समादिस्थ गुजरात संत श्री परम पूज्य आचार्य श्री भरत सागर जी महाराज की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से विकास गति की ओर अग्रसर है. आचार्य श्री कि आचार्य दीक्षा स्थली की स्मृति रूप यह क्षेत्र हे. गुरुदेव वात्सल्य शिरोमणि रहे मानवकुंज रहे हो आज आपके और हमारे बीच नहीं हैं उसके बावजूद यहा जा काम प्रगति पर है. आचार्य श्री शिव सागर जी महाराज की प्रेरणा से यहां काम आगे बाद रहा है.
Map
क्षेत्र पर उपलब्ध सुविधाएँ
आवास - कमरे (अटैच बाथरूम) - 12,(बिना बाथरूम) - 7 हाल -1, गेस्ट हाउस - ४ यात्री ठहराने की कुल क्षमता - 100.
भोजनशाला - है सशुल्क, अनुरोध पर - संत सदन एवं प्रवचन हॉल
औषधालय - निर्माणाधीन
पुस्तकालय - है।
विद्यालय - नहीं ।
एस.टी.डी./पी.सी.ओ. - नहीं
आवागमन के साधन
रेल्वे स्टेशन - इन्दौर-67 कि.मी., रतलाम-80 कि.मी., मेघनगर -110 कि.मी.
बस स्टेण्ड - धार - 3 कि.मी.
पहुँचने का सरलतम मार्ग - इन्दौर - अहमदाबाद तिरला रोड़ (आमखेड़ा), धार से बसें उपलबध रहती हैं।
निकटतम प्रमुख नगर - धार - 3 कि.मी.
क्षेत्र पर मन्दिरों की संख्या :
3-पूर्ण विकसित मार्बलीकरण एवं कांच का कार्य
क्षेत्र पर पहाड़ : है। 108 सीढ़ियाँ है।
समीपवर्ती तीर्थक्षेत्र -
चमत्कारिक क्षेत्र आहूजी - 13 कि.मी.,
बावनगजा - 110 कि.मी.,
गोम्मटगिरि-64 कि.मी.,
बनेड़िया-70 कि.मी.,
अतिशय क्षेत्र-कागदीपुरा-22 कि.मी.
अन्य दर्शनीय एवं एतिहासिक स्थल
धार किला,
भोजशाला,
फड़के स्टूडियो,
पुरातत्त्व संग्रहालय,
दि. जैन शांतिनाथ मंदिर,
मोहनखेड़ा (श्वे.जैन) तीर्थक्षेत्र (राजगढ़) - 45 कि.मी.
नाम एवं पता
श्री दिगम्बर जैन मानतुंगगिरि तीर्थक्षेत्र, आमखेड़ा
जिला - धार (मध्यप्रदेश) पिन - 454001
टेलीफोन - 07292 - 233400, 09424580671
यह भी पढ़ें-
1. Gomatgiri
2. Maksi
3. Pushpgiri
4. Sidwarkut
5. Atishay
6. Kaunch

No comments:
Post a Comment